Home » अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के मंच से बोले उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव संकट से घबराना नहीं चाहिए

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के मंच से बोले उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव संकट से घबराना नहीं चाहिए

सनातन धर्म मंडल मैदान में आयोजित यादव महाकुंभ एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं योगेंद्र सिंह मंडलोई कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रख्यात कथावाचक गोकुल पुष्प महाराज के सानिध्य में सम्मान समारोह एवं महाकुंभ का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस समारोह में आयोजन समिति की ओर से आरएन यादव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एव इंजी सचिन यादव ने अतिथियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस बेला में मुख्य अतिथि डॉक्टर मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री का चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर यादव समाज को संबोधित करते हुए आरएन यादव ने कहा कि मृत्यु भोज एवं समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए। मैंने 17 वर्ष से मृत्यु भोज त्याग कर रखा है। स्वयं अपने माता पिता के देहांत के बाद भी मृत्यु भोज ना कराने का निर्णय लिया। समाज की एकता मेरी पहली प्राथमिकता है। इसी क्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन ने यादव समाज के महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि संकट से नहीं घबराना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण ने भी संकटों में जन्म लिया था। साथ ही अभिमानी व्यक्तियों के मान को चकना चूर कर दिया था। हमे गर्व होना चाहिए कि हम भगवान श्री कृष्ण के वंशज है। कार्यक्रम में अन्य वक्ता महेंद्र सिंह यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री, डॉ मनोज यादव जी राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा, भारत सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष, कल्याण सिंह यादव बंटी प्रधान महासचिव, राव राजकुमार सिंह यादव, कमलेश यादव पूर्व प्रदेश महासचिव, गजेंद्र प्रताप सिंह यादव प्रधानाध्यापक, बाबूलाल यादव पतंजली प्रमुख, केपी यादव जिलाध्यक्ष अशोकनगर, कल्याण सिंह जिलाध्यक्ष शिवपुरी, दौलत सिंह यादव जिलाध्यक्ष गुना, धर्मेंद्र यादव युवा जिलाध्यक्ष, रामबाबू यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष ने भी समाज हित में भी अपने अपने उद्बोधन दिए। इस अपसर पर समाज बंधु हजारों की तादाद में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ कमलेश यादव अंत में आभार राजू यादव अध्यक्ष युबा मोर्चा ने माना। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम के बाद सभी समाज जन ने एक साथ स्नहे भोज किया एव सभी ने एक साथ स्नहे भोज किया। इस अवसर आयोजन समिति से कृष्णा यादव राधा कुंड, डॉ शिवराज यादव, शिवराज यादव झझोंन, महेंद्र यादव, संजीव यादव अमाई, धर्मेंद्र यादव, अंशुल यादव छोटी राधौगढ़, वीरेंद्र यादव, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd