Home » महाराज को खरीदते और बिकते देखा है वो जनता का क्या भला करेंगे: आम आमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल

महाराज को खरीदते और बिकते देखा है वो जनता का क्या भला करेंगे: आम आमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल

महाराज को खरीदते और बिकते देखा है वो जनता का क्या भला करेंगे। भारतीय जनता पार्टी में जाकर सबके सब नेता दूध के धुले हो जाते हैं। भाजपा और कांगे्रस चुनाव आते ही महिलाओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के बढ़ते कद को देखते हुए वह बौखलाहट में है। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं मध्यप्रदेश में सत्तापरिवर्तन न हो जाए। इस बार जनता ने भी मन बना लिया है कि खरीद-फरोख्त करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकना है।
यह बात आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की प्रदेश अध्यक्षा और सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल ने स्थानीय सर्किट हाऊस में कही। उन्होंने समर्थन मूल्य खरीदी के सवाल पर कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चुनाव आते ही स्टेज पर घोषणावीर बन जाते हैं। प्रदेश में जितनी भी योजनाएं चल रही हैं वह धरातल पर नही हैं। वे इतना झूट बोलते हैं कि उन्होंने कई बार कहा ये होगा वो होगा और समर्थन मूल्य पर खरीदी होगी। इस बार अगर समर्थन मूल्य पर खरीदी नही हुई तो उनकी कथनी और करनी में अंतर हैं। वह 8 एक ओर सवाल व्यापारी वर्ग जीएसटी से परेशान है और गरीब वर्ग मंहगाई से त्रस्त है। उक्त सवार पर उन्होंने कहा कि यह वैसे तो केन्द्र सरकार के मुद्दे हैं, लेकिन हमारी पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रही है और दिल्ली में हमने व्यापारियों के साथ आमजन को भी काफी राहत दी है। मध्यप्रदेश में भी हमारी सरकार आएगी तो हम इन मुद्दों को हल करने का प्रयास करेंगे। इंद्र विक्रमसिंह प्रदेश ज्वाईन सेकेटरी ने भी भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते कहा कि मुख्यमंत्री जुमलेबाजी करते हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के कोई इंतजाम नही हैं। आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों पर छूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। वह सिर्फ लोकलुभावनी सरकार है, लोगों से जुमलेबाजी करती है। हमारे नेता दिल्ली में बैठे केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में वन विधायक वन पेंशन लागू किया। हम चाहते हैं कि पूरे देश में इसी तरह वन विधायक और वन पेंशन लागू की जाए जिससे एक विधायक तीन बार एमएलए बन गया तो तीन पेंशन ले रहा है। इसी तरह कोई सांसद चार बार सांसद बन गया तो चार बार पेंशन ले रहा है। ऐसे कई मुद्दे हैं जो जनहित को ध्यान में रखते हुए हम लगातार उठा रहे हैं।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd