Home » कांग्रेस की पहचान भ्रष्टाचार,अपराध और कमीशन : शिवराज

कांग्रेस की पहचान भ्रष्टाचार,अपराध और कमीशन : शिवराज

कांग्रेस ने क्या दिया.. कांग्रेस ने दिया है करप्शन, क्राइम और कमीशन। यह करप्शन, क्राइम और कमीशन ही कांग्रेस की पहचान है। कांग्रेस ने कर्नाटक को तबाह और बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया है। यह कांग्रेस केवल तोडऩे वाली पार्टी है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक के चुनावी दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने बुधवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विधानसभा हुक्केरी में भाजपा प्रत्याशी निखिल कट्टी, गोकक विधानसभा में रमेश जारकोहली और रामदुर्गा विधानसभा में चिक्का रेवन्ना के समर्थन पर सभाओं को संबोधित कर जनता से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की है।   

वोट के लिए धर्म के आधार बांट रही कांग्रेस

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते, हम सबको न्याय देने की बात करते हैं। लेकिन कांग्रेस तुष्टीकरण करती है, वोटों के लिए धर्म के आधार पर बांटने का काम करती है। उन्होंने कहा इस देश में एससी का रिजर्वेशन हो सकता है। एसटी का रिजर्वेशन हो सकता है। पिछड़ा वर्ग का रिजर्वेशन हो सकता है। सामान्य वर्ग के गरीबों का आरक्षण हो सकता है, लेकिन बताओ धर्म के आधार पर आरक्षण हो सकता है क्या…? संविधान में प्रावधान ही नहीं है लेकिन वोट के खातिर धर्म के आधार पर कांग्रेस ने आरक्षण दे दिया। हमने इसे समाप्त कर एससी, एसटी, लिंगायत और वोक्कालिगा का आरक्षण बढ़ाया। लेकिन कांग्रेस तो वोट के लिए कितनी भी गिर सकती है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण क्या है, वोट के खातिर आप देश को तोडऩे की साजिश करोगे ।

कांग्रेस सरकार के समय छोटे-छोटे देश हमें डराते थे

मुख्यमंत्र ने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो छोटे-छोटे से देश हमें डराते थे। दुनिया में कोई मान, सम्मान और इज्जत नहीं थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान,सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। रुस-यूक्रेन युद्ध के समय मोदी जी के कारण हमारे बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर युद्धक्षेत्र से बाहर निकल आए। सूडान में भी इसी तरह की पहल से 300 लोग सुरक्षित निकाल लिये गए। मोदी है तो मुमकिन है, मोदी जी हर असंभव को संभव बनाने का काम करते हैं। कांग्रेस के जमाने में आतंकवादी घटनाएं घटती थीं, लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद साफ कह दिया कि हम अपनी तरफ से किसी को छेड़ेंगे नहीं और अगर छेड़ा तो उन्हें छोड़ेंगे नहीं। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइट इसी के उदाहरण हैं।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd