Home » अंगूठों का राज खुलेगा आपका राज, मुर्ख या चतुर जानिए

अंगूठों का राज खुलेगा आपका राज, मुर्ख या चतुर जानिए

एक ऐसा शास्त्र जिसमें शरीर के बनावट और आकार व मौजूद निशानों के अनुसार व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जानकारी दी हुई होती है। ठीक वैसे ही जैसे की हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं से व्यक्ति के भविष्य व उसके स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। तो आज हम आपको व्यक्ति के अंगूठे व उसकी बनानट के आधार उसके उस व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जानते हैं. व्यक्ति के हाथ का अंगूठा छोटा, बड़ा व लचीला होता है तो ऐसे व्यक्ति का क्या अभिप्राय है।
जिनका अंगूठा लंबा व पतला हो
लंबे व पतले अंगूठे वाले व्यक्ति बड़े ही शांत स्वभाव के होते हैं। यह इतने मधुर स्वभाव के होते हैं कि अपनी बातों से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। इतना ही नहीं यह जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं।
जिनका अंगूठा झुका हो
ऐसे व्यक्ति जिनका हाथ का अंगूठा झुका हुआ होता है वो बेहद मिलनसार होते हैं। ये आसानी से किसी के साथ भी घुल मिल जाते हैं। वहीं ये रिश्तों में अच्छा तालमेल रखने के लिए खुद में बदलाव लाते रहते हैं।
जिनका अंगूठा लचीला हो
जिन लोगों के हाथ का अंगूठा लचीला हो यानी आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाता हो वह बहुत ही चंचल स्वभाव के होते हैं।
अधिक लंबा हो अंगूठा तो अशुभ
अधिक लंबा अंगूठा होना अशुभ माना जाता है, ऐसे लोगों को मूर्ख भी माना जाता है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd