अमेरिका में कुछ वर्षों से हिंदुओं का वर्चस्व बढ़ रहा है। अमेरिका के अलावा ब्रिटेन में भी हिंदू अनुयाई बहुत तेजी से बढ़ रहें हैं। अमेरिका की बात करें तो इस समय 22 लाख से ज्यादा की हिंदू निवासी वहां हो गए हैं। इतना ही हिंदुओं के पूजास्थल यानी मंदिरों की संख्या में भी बढ़ोत्री हुई अब यहां 1 हजार से अधिक मंदिर हो गए हैं। बता दें 20 साल पहले यहां 435 मंदिर थे।
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के अनुसार, अमेरिका में अब हिंदुओं की बढ़ती उपस्थिति सिर्फ जनसांख्यिकीय परिवर्तनों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब हिंदू वहां तेजी से राजनीतिक, व्यावसायिक तथा अंय रूप से भी सक्रिय होते जा रहे हैं। इतना ही नही अब वहां लगभग 3.6 करोड़ अमेरिकी योग करते हैं और 1.8 करोड़ लोग ध्यान लगाते हैं।
यूनाइटेड स्टेट्स में इस्कॉन टेंपल्स की संख्या बढ़ी
एक ताजा रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका में भारतीय संस्कृति की छाप बढ़ रही, 20 साल पहले जहां मंदिरों की कुल संख्या 435 थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर हजार का आकड़े तक पहुंच गई है।
हिंदू समुदाय सबसे शिक्षित
अमेरिका में प्रवासियों में हिंदू समुदाय 15.7 साल की औसत औपचारिक पढ़ाई के साथ सबसे शिक्षित है। दूसरे पर 14.7 साल की औसत पढ़ाई के साथ यहूदी हैं। जबकि औसत अमेरिकी 12.9 साल की पढ़ाई ही करता है।
2007 में अमेरिकी आबादी में 0.4% हिंदू थे। आज ये 0.7% हो चुके हैं। धार्मिक डेटा आर्काइव के मुताबिक ईसाइयों, मुसलमानों के बाद ये तीसरा सबसे बड़ा धार्मिक समुदाय है।
दुनिया में 111 करोड से ज्यादा हैं हिन्दू
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन की रिपोर्ट कहती है कि 2025 तक अकेले अमेरिका में हिंदुओं की आबादी लगभग 28 लाख पार हो जाएगी। बता दें दुनिया के तीसरा सबसे बडा समुदाय हिंदुओं की कुल आबादी 111 करोड़ से ज्यादा है। जिसमें 100 करोड़ से ज्यादा हिंदू अकेले भारत में निवास करते हैं।