Home » आज से शुरू हुआ भाद्रपद माह, इन राशि के जातकों को मिलेगा विशेष लाभ

आज से शुरू हुआ भाद्रपद माह, इन राशि के जातकों को मिलेगा विशेष लाभ

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार सावन के बाद छठा महीना भाद्रपद का होता है। इस माह श्रीकृष्ण तथा गणपति बप्पा की विशेष कृपा होगी। आज यानी 1 सितम्बर से शुरू होने वाला यह माह 29 सितंबर 2023 तक चलेगा। इस महीने में भगवान कृष्‍ण का जन्‍मोत्‍सव जन्‍माष्‍टमी के साथ-साथ गणेश उत्साव भी 10 दिनों तक मनाया जाता है।

मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना करियर के मामले में सफलताओं से भरा रहेगा। इसके साथ ही दूरस्थ यात्राओं की भी सम्भवना है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों को बप्पा की गुलाबी या लाल रंग की मूर्ति घर में स्थापित करने से विशेष लाभ मिलेगा।

वृष राशि – वृष राशि के जातको के रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही राशि के लोग घर पर हल्के पीले रंग के गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। जिससे आपके घर में सुख, शान्ति और समृद्धि मिलेगी।

मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को इस माह मानसिक शान्ति रहेगी तथा सेज सम्बन्धियों के सहयोग से रुके हुए कार्य भी सफल होंगे। गणेश उत्साव में आप हल्के हरे रंग की गणेश प्रतिमा लेकर आये। जिससे आपको बुद्धि और बल की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों को स्वास्थय से जुडी समस्याओं में आराम मिलेगा। सिंह राशि के जातक सिंदूरी रंग के गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

कुंभ राशि – कुम्भ राशि के जातकों का इस माह व्यर्थ खर्च में बढ़ोतरी होगी। कुंभ राशि के जातकों को बप्पा की गहरे नीले रंग की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। क्योंकि इस राशि का स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है। आप यदि गहरे नीले रंग की प्रतिमा स्थापित करेंगे तो आपको लाभ मिलेगा।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd