Home » कोरोना संकट के बीच दुनिया ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस, ये है 2023 की थीम

कोरोना संकट के बीच दुनिया ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस, ये है 2023 की थीम

 पिछले एक महीने में कोरोना के संक्रमण में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। जनवरी-फरवरी में कोविड के केस काबू में थे, लेकिन मार्च में कोरोना ने काफी तेज रफ्तार पकड़ी। आंकड़े बताते हैं कि मार्च के महीने में देश में संक्रमण के कारण मृत्यु के आंकड़ों में 114 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कोविड के कई वेरिएंट अब तक गंभीर समस्या बन चुके हैं। इस बार ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XBB.1.16 को कारण माना जा रहा है। इस वैरिएंट में म्यूटेशन अन्य ओमिक्रॉन वैरिएंट्स से अधिक संक्रामक हैं।
इसके अलावा पिछले कुछ वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य, डायबिटीज और हृदय संबंधी रोगों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले कुछ मामलों को देखकर पता चलता है कि जिम जाने वाले या शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देने वालों में हृदयाघात का जोखिम बढ़ा है। स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से लोगों को बचाने, उन्हें स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने और सेहतमंद रहने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वैश्विक स्तर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। आज दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है।
कोविड समेत कई गंभीर बीमारियों का जोखिम पिछले वर्षों में अधिक बढ़ा है, लेकिन उसके पहले ही विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत कर दी गई थी। आइए जानते हैं कि कैसे और कब वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य दिवस को मनाने की शुरुआत हुई। क्या है विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास और महविश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाते हैं?
प्रतिवर्ष दुनियाभर में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन का चुनाव विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1950 में पहली बार इसे मनाकर किया था।

इसलिए 7 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस?

दरअसल, 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई।  विश्व स्वास्थ्य संगठन को डब्ल्यूएचओ के नाम से जाना जाता है जो कि संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है। इस संगठन का प्रमुख कार्य दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और इसके निवारण में मदद करना है। 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

क्या है विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य?

जब डब्ल्यूएचओ ने स्वास्थ्य दिवस के लिए एक दिन निर्धारित करने का फैसला लिया तो इसका उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और उससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना था। इस दिन को मनाने की वजह दुनियाभर में समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना और स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों और मिथकों को दूर करना है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम

प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की एक खास थीम तय की जाती है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम ‘हेल्थ फॉर ऑल’ है। जिसका अर्थ, किसी भी परिस्थिति में वित्तीय या अन्य मदद के जरिए हर व्यक्ति के स्वास्थ्य को सुधारने और सभी में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता लाना है।
 

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd