Home » बोरियत और तनाव भरी जीवनशैली से पाएं छुटकारा

बोरियत और तनाव भरी जीवनशैली से पाएं छुटकारा

(अन्तिमा) “स्वास्थ्य ही धन है”। वास्तव में ऐसा लगता है कि हमारी पीढ़ी इसे भूल गई है। दूसरी चीजों को छोड़ जिस तरह से आप जी रहे हैं उस जीवन शैली की ओर विचार करने का समय है। जो जीवन शैली आप जी रहे है उससे आप अधिक धन कमा सकते हैं, परन्तु इससे आप अपना जीवन काल छोटा कर रहे हैं। अभी भी समय है अगर हम अपनी आदतों को बदल लें तो यह हमारे लिए वाकई लाभकारी सिद्ध होगा। आज कल के लोग कम्प्यूटर, मोबाइल, बर्गर, पिज्जा और देर रात की पार्टियों पर आधारित है – मूल रूप से ये सब अस्वास्थ्यकर है। पेशेवर प्रतिबद्धताओं और व्यक्तिगत मुद्दों ने सभी को जकड़ लिया है और इन सभी अराजकताओं के बीच वे अपना स्वास्थ्य खो रहे हैं। इन दिनों लोग अपने दैनिक जीवन में इतने व्यस्त हो गए हैं कि वे भूल गए हैं कि एक स्वस्थ जीवन जीने के क्या मायने हैं।
स्वस्थ जीवनशैली का महत्व
हमारे बुजुर्ग दादा, दादी अक्सर पौष्टिक भोजन खाने को कहते है। समय पर सोने और प्रत्येक दिन समय पर जागने पर जोर देते हैं। वे हमें आसपास के स्थानों पर वाहनों का उपयोग करने की बजाए पैदल चलने को भी कहते हैं। हालांकि हम में से ज्यादातर लोग उनकी बातों पर ध्यान नही देते हैं और अपने अस्वास्थ्यकर दिनचर्या का पालन करना जारी रखते हैं। वे जो भी सुझाव देते हैं वह बिल्कुल सही है। एक स्वस्थ जीवन शैली का पालन करना महत्वपूर्ण है। यह आपको अधिक संगठित और आपकी उत्पादकता को बढ़ाता है।यह आपको शारीरिक रूप से फिट रखता है और स्वास्थ्य समस्याओं को आप से दूर रखता है।
अस्वस्थ्य आदते कैसे छोडे
धूम्रपान, शराब पीना, जंक फूड खाना, अस्वास्थ्यकर कामों में शामिल होना, टीवी स्क्रीन पर बहुत अधिक समय बिताना, देर रात तक दोस्तों के साथ घुमना, अपने काम पे ध्यान ना देना। हालांकि, हम में से ज्यादातर लोग जानते है की उनके अन्दार क्या अस्वास्थ्यकर आदते है जो उनके दिनचर्या में शामिल है। अपने अन्दर की सारी गलतियां एक कागज पे लिख लें, इसे उस जगह पर चिपकाएं जहां आप इसे अक्सर पढ़ सकते हैं यह आपके लिए प्रेरणा के रूप में काम कर सकती है। यदि आप ऐसे लोगों के साथ रहते हैं जो शराब पीने और धूम्रपान करने में लगे रहते हैं तो आपको इन आदतों को छोड़ना मुश्किल होगा। ऐसे लोगों का साथ छोड़ दे जो नकारात्मक सोच रखते है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd