Home » राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले छत्तीसगढ़ में 51 हजार रामचरितमानस बांटने का बना विश्व रिकॉर्ड, सीएम साय बोले- ये स्वर्णिम अवसर है

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले छत्तीसगढ़ में 51 हजार रामचरितमानस बांटने का बना विश्व रिकॉर्ड, सीएम साय बोले- ये स्वर्णिम अवसर है

  • सांसद मोहन मंडावी ने 51 हजार रामचरितमानस वितरण के साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में सांसद मोहन मंडावी ने 51 हजार राम चरित मानस वितरण का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे तत्कालीन सरकार में जो दो वर्ष का बोनस नहीं मिल पाया था उसे देने का वादा किया था, लेकिन दे नहीं पाए। हमने यहां पहले कैबिनेट में मंजूरी दी और 25 दिसंबर के किसानों के खातों में दो वर्ष का बकाया बोनस हस्तांतरित किया गया आज आयोजित इस कार्यक्रम में 178 करोड़ 8 लाख के विकास कार्यों का सौगात भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले को दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हम मोदी की गारंटी को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, इसका परिणाम यहां पर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है आज यह स्वर्णिम कार्यक्रम है। पूरा देश भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबा हुआ है और आज तो यहां पर राम चरित मानस का वितरण कर के एक नया अध्याय लिखा गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करके सरकार में आए थे लेकिन परिणाम कुछ भी नहीं निकला। पूरी तरह व्यवस्थाओं को चकनाचूर कर रख दिया गया पर जैसे ही हमारे विष्णुदेव साय जी ने कमान संभाली तब से छत्तीसगढ़ में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सीधे सादे व्यक्तित्व के धनी हैं सरपंच से लेकर केंद्रीय मंत्री और अब मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है गणेश संघर्ष के बाद हम सब का सपना पूरा हुआ है

भगवान श्रीराम ने कई वर्षों तक एक टेंट में गुजारा अब पूरा देश भव्य राम मंदिर का साक्षी बन रहा है छत्तीसगढ़ से सैकड़ो सुगंधित चावल भगवान श्रीराम को भोग लगाने के लिए भेजे गए हैं। हजारों टन सब्जियां यहां से जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले को 173 करोड़ रुपये से अधिक के 83 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर विकास कार्यो की सौगात दी। जिसमे 4.900 करोड़ रूपये लागत के 23 विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन और 168.18 करोड़ रूपये लागत के 60 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण शामिल है।

,

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd