Home » देश के कई राज्यों में अगले 48 घंटे Heat Wave की चेतावनी, मौसम विभाग ने इन राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की जताई संभावना

देश के कई राज्यों में अगले 48 घंटे Heat Wave की चेतावनी, मौसम विभाग ने इन राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की जताई संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को आंध्र प्रदेश और यनम के तटीय क्षेत्रों, गांगेय पश्चिम बंगाल, रायलसीमा, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा और विदर्भ सहित विभिन्न राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लू के अलावा 7 और 8 अप्रैल के लिए उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल से जून की अवधि के दौरान भारत में अत्यधिक गर्मी होने की संभावना है और मध्य और पश्चिमी प्रायद्वीपीय हिस्सों पर इसका सबसे बुरा प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि देश 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरण के विशाल आम चुनावों की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत को आगामी ढाई महीनों में अत्यधिक मौसम की स्थिति का अनुभव होने का अनुमान है और यह आम चुनावों के साथ मेल खाता है जिसमें लगभग एक अरब लोगों के मतदान करने की उम्मीद है। हम सभी के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाला है। चूंकि हम दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं और चरम मौसम की स्थिति का सामना करते हैं, इसलिए भारत के लिए पहले से तैयारी करना नितांत आवश्यक है।

आईएमडी प्रमुख के मुताबिक, अप्रैल-जून की अवधि में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, मध्य और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत में इसकी उच्च संभावना है। अप्रैल-जून की अवधि के दौरान मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिन रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में सामान्यतः 4 से 8 दिनों की तुलना में दस से 20 दिनों तक लू चलने की आशंका है। इसकेा अलावा गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में गर्मी का सबसे बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना है।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd