बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल का नया गाना कन्हैया ट्विटर पर आजा रिलीज हो गया है। इस गाने में वो बहुत अनोखे अवतार में नजर आ रहे है। यह गाना उनकी अपकमिंग फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली का है। इस गाने ने रिलीज होने के कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर धूम मचा दी है ,
गाने में एक्टर भजन कुमार बने हैं, जो देवी-देवताओं के चौकी और जागरण में गाना गाते हैं। विक्की बिल्कुल मीडिल क्लास भजन सम्राट लग रहे हैं। गाने में भक्ति के साथ-मस्ती भी दिख रही हैं। यह फिल्म एक मिडिल क्लास परिवार की कहानी पर बनाई है,जिसमें कुछ भी अपना नहीं होता, बल्कि सबका होता है। इस गाने में आज के दौर के हिसाब से लिखा गया है जिसमें ट्विटर, डिजिटल फोन जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
आपको बता दें इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है। ‘कन्हैया ट्विटर पे आजा’ को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और संगीत प्रीतम ने दिया। यह फिल्म सिनेमाघरों में 22 सितम्बर को रिलीज की जाएगी।