Home » इंडिया की बजाय भारत शब्द का इस्तेमाल करें, तभी आएगा बदलाव – मोहन भागवत

इंडिया की बजाय भारत शब्द का इस्तेमाल करें, तभी आएगा बदलाव – मोहन भागवत

देश में जहाँ सभी विपक्षी दल एकजुट होकर I.N.D.I.A अलायंस नाम रखा है तो वहीँ संघ प्रमुख मोहनभगवत जी का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने इंडिया को भारत कहने की बात कही है। मोहन भागवत आज गुवाहाटी में सकल जैन समाज की एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे जिसमें उन्होंने यह बात कही है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इंडिया की जगह भारत इस्तेमाल करें। सदियों से इस देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं। इसलिए हमें इसका पुराना नाम ही इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बोलने और लिखने के साथ सर्वत्र हम भारत कहें। राहमारे देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं है।

भागवत जी ने आगे कहा हमें अपने देश को भारत कहना होगा और दूसरों को भी यही समझाना होगा। एक दिन पहले RSS चीफ ने कहा था कि भारत एक ‘हिंदू राष्ट्र’ है और सभी भारतीय हिंदू हैं और सभी भारतीय हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। भाषा कोई भी हो, नाम एक ही रहता है। हमारा देश भारत है और हमें सभी व्यवहारिक क्षेत्रों में इंडिया शब्द का इस्तेमाल बंद करके भारत शब्द का इस्तेमाल शुरू करना होगा। तभी बदलाव आएगा।

IndiaMOHAN BHAGWATmohan bhagwat guwahati newsRSS Chief Mohan Bhagvat news

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd