भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी ने आज सुबह सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से इस बात की जानकारी दी थी। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर हर तरफ से बधाइयों का तांता लग गया है।
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आडवाणी को बधाई देते हुए लिखा- भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी ने आज सुबह सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से इस बात की जानकारी दी थी। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर हर तरफ से बधाइयों का तांता लग गया है।
केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने ‘देश के वरिष्ठतम नेता और हमारे मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा अत्यंत सुखद और आनंददाई है। आजादी के बाद देश के पुनर्निर्माण में आडवाणी की अहम भूमिका रही है। आडवाणी राजनीति में शुचिता के जीवंत उदाहरण हैं। आडवाणी को ‘भारत रत्न’ घोषित करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं तथा आडवाणी के स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा- देश का सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान किए जाने के निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह न सिर्फ भाजपा के संस्थापक सदस्य हैं बल्कि देश और दुनिया में भाजपा के असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत भी हैं।
उन्होंने कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा, प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता झलकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि आडवाणी जी ने अपने राजनैतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित किए हैं। यह पुरस्कार उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मानित करने वाला है।