- अरुणाचल प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
- “आज अरुणाचल प्रदेश के 35 हजार गरीब परिवारों को अपने पक्के घर मिले हैं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने आज पूर्वोत्तर राज्य में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने सेला सुरंग का उद्घाटन भी किया।
55 करोड़ से अधिक के कई परियोजनाओं का उद्घाटन
जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए हमारा विजन अस्ट लक्ष्मी का रहा है। साउथ एशिया और ईस्ट एशिया के साथ भारत के ट्रेड, टूरिज्म और दूसरे रिश्ते की एक-एक मजबूत कड़ी, यह हमारा नॉर्थ ईस्ट बनने जा रहा है।
आज भी यहां एक साथ 55,000 करोड़ रुपए से अधिक के परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास हुआ है।” नॉर्थ ईस्ट के अलग अलग राज्यों में कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है।”
उन्होंने कहा, “पूरे देश में विकसित राज्य से विकसित भारत का ‘राष्ट्रीय महोत्सव’ मनाया जा रहा है। आज मुझे पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के साथ ‘विकसित पूर्वोत्तर’ मनाने का अवसर मिला है। मैं आप सभी को ‘विकसित भारत संकल्प’ के लिए बधाई देता हूं।”
![](https://swadesh.in/wp-content/uploads/2024/03/image-16.png)
विपक्ष पर पीएम मोदी ने किया हमला
तब कांग्रेस की सरकारें घोटाले करने में व्यस्त थी। कांग्रेस हमारे सीमा के गांवो को अव्यवस्थित रखकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही थी। पूर्वोत्तर के विकास पर हमने जितना निवेश बीते 5 वर्ष में किया है, जितना काम किया है। इतना ही काम करने के लिए कांग्रेस को 20 साल लग जाते हैं।”
“मोदी की गारंटी क्या होती है, ये आपको अरुणाचल में आकर साफ दिखता है। पूरा नॉर्थ ईस्ट देख रहा है कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है।
“2019 में मुझे सेला टनल का शिलान्यास करने का अवसर मिला था। आज इसका लोकार्पण हुआ है। 2019 में ही डोनी पोलो एयरपोर्ट का भी मैंने शिलान्यास किया था।