Home » मौसम ने फिर बदली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी तो राज्यों में होगी बारिश

मौसम ने फिर बदली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी तो राज्यों में होगी बारिश

  • 12 मार्च को पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
  • बारिश और तेज ठंडी हवाओं से फिर से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है।

नई दिल्ली। पछुआ हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने 10 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना जताई है। इसकी वजह से 12 मार्च को पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के अंत में तापमान में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन बीते कई दिनों से बारिश और तेज ठंडी हवाओं से फिर से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। इससे दिल्ली में सुबह-शाम ठंड बनी हुई है।

हरियाणा और पंजाब में होगी बारिश

12 और 13 मार्च को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना है। 9 और 10 मार्च को दक्षिण राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। 7 और 9 मार्च के दौरान ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश होगी।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd