54
- दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-मध्य भागों के 14 जिलों में गर्म दिन रहने की चेतावनी जारी की गई है।
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर देशभर में सूरज आग उगल रहा है। देश के कई राज्यों में पारा 40 के पार बना हुआ है। गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है और अप्रैल के महीने में ही ऐसा लगने लगा है कि जून-जुलाई जैसी गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में गर्मी के बढ़ने की संभावना जताई गई है।
भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, पश्चिम मेघालय, त्रिपुरा, कोंकण एवं गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में गर्म और ऊमस भरा मौसम रहने वाला है।