Home » जंबूरी मैदान में अज्ञात व्यक्ति की लाश पेड़ पर लटकी मिली

जंबूरी मैदान में अज्ञात व्यक्ति की लाश पेड़ पर लटकी मिली

भोपाल। जम्बूररी मैदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने उसकी पहचान एमपीईबी के रिटायर्ड लाइनमेन के तौर पर की है। वह शराब पीने का आदी था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, मिसरोद थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवान की पत्नी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पिपलानी थाना के एसआई हेमराज कुम्हरे ने बताया कि कल सुबह आकाशबाणी के सामने जम्बूरी मैदान में लगे पेड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटके होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी के फंदे पर लटका हुआ शव बरामद किया। जिसकी पहचान वास्तु विहार कॉलोनी निवासी जगत सिंह पुत्र गोपाल सिंह(64) के रूप में की गई।

मृतक एमपीईबी का रिटायर्ड लाइनमेन था। वह 15 दिसंबर को अपने घर से निकला था। इसके दो दिन बाद 17 दिसंबर को अपने बड़े बेटे सूरज को कॉल कर थोड़ी देर बाद घर पहुंचने की बात कही थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। संभवत: उसने सोमवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

सीआरपीएफ जवान की पत्नी ने फांसी लगा

मिसरोद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक सीआरपीएफ जवान की पत्नी ने कल अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी आरबी शर्मा ने बताया कि पिपलिया कुंजनगढ़ निवासी मनीषा पति मुकेश जौखले(31) गृहणी थीं। वह अपनी 11 साल की बेटी और 8 साल के बेटे के साथ रहती थीं। जबकि उनके पति मुकेश इन दिनों दंतेबाड़ा छत्तीसगढ़ में पदस्थ हैं। कल सुबह दोनों बच्चे स्कूल चले गए थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बेटी सकूल से लौटी तो देखा उसकी मां मनीषा अपने कमरे में पंखे से बंधे फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस को मृतका के पास या घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों के बयान के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd