भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रसिद्ध उद्योगपति की बहू ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा और अप्राकृतिक कृत्य का मामला दर्ज कराया है। घटना पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मिसरोद पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय महिला मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित एक हाईप्रोफाइल कवर्ड कैम्पस में पति, और सास-ससुर के साथ रहती है। करीब दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई है। पीडि़ता का मायका भी भोपाल में है और परिजनों ने अरेंज मैरिज की थी।
शादी के कुछ माह बाद ही पति ने दहेज में और नकदी मांगने लगा, जबकि परिजनां ने शादी के समय हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था। पीडि़ता का आरोप है कि दहेज के लिए सास और ससुर भी प्रताडि़त करते हैं, ताने मारते हैं। अलग-अलग तरह के लांक्षन लगाते हैं। इतना ही नहीं पति को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अप्राकृतिक कृत्य करता है।
ससुराल वालों की प्रताडऩा और हरकतों से तंग आकर महिला ने मिसरोद थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि पीडि़ता के ससुर प्रसिद्ध उद्योगाति हैं, उनका बेटा भी व्यवसाय संभालता है।
The daughter-in-law of a famous industrialist filed a case of dowry harassment and unnatural acts.