भारत की अंतरिक्ष यान एजेंसी द्वारा भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने हाल ही में चाँद से कुछ और तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में लैंडर विक्रम को देखा जा सकता है जो बहुत ही मजबूती से चाँद की सतह पर खड़ा हुआ है।
रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम की यह तस्वीर आज सुबह ली है। यह तस्वीर रोवर ने ऑनबोर्ड नेविगेशन कैमरे से ली गई है। इससे पहले लैंडर विक्रम ने रोवर प्रज्ञान की फोटो इसरो को भेजी थी जिसमें रोवर प्रज्ञान चाँद की सतह पर चहलकदमी करते हुए नजर आ रहा है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सतह में गंधक (सल्फर) होने की सुचना भेजी थी।
इसके साथ ही एल्युमीनियम, कैल्शियम, लौह, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन की जानकारी एकत्रित की है। वहीँ इन तस्वीरों को साझा करते हुए इसरो ने लिखा स्माइल प्लीज! प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की एक तस्वीर क्लिक की। ‘मिशन की तस्वीरें’ रोवर (NavCam) पर लगे नेविगेशन कैमरे द्वारा ली गई थी। चंद्रयान-3 मिशन के लिए NavCams इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला (LEOS) द्वारा विकसित किए गए हैं।