Home » कांग्रेस को झटका: पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर सहित आधा सैकड़ा कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

कांग्रेस को झटका: पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर सहित आधा सैकड़ा कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला लगातार चल रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी में रीवा और सतना जिले के कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में सतना से कई छत्रिय नेता भी शामिल हैं, जो पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस विधायक अजय सिंह के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस के साथ अजय सिंह के लिए भी सतना में बड़ा झटका माना जा रहा है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में नागौद से पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, रीवा के पूर्व सांसद देवराज सिंह पटेल, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सतना सुधीर सिंह तोमर, यहीं के पूर्व महापौर पुष्कर सिंह तोमर, वरिष्ट नेता रविन्द्र सिंह सेठी, पूर्व सीएमओ सतना रमाकांत शुक्ल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नगौद यातेन्द सिंह, जिला पंचायत सदस्य सतना संजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य मैहर देवदत्त सोनी, पूर्व डीएसपी फूल सिंह टेकाम, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मैहर नगेन्द्र सिंह लल्लू और मोलाई राम चौधरी पूर्वमन्डी अध्यक्ष मैहर सहित आधा सैकड़ा कांग्रेस नेता शामिल हैं।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd