Home » कांग्रेस को फिर झटका: छिंदवाड़ा जिपं उपाध्यक्ष व पूर्व एमएलए पारुल साहू भाजपा में शामिल

कांग्रेस को फिर झटका: छिंदवाड़ा जिपं उपाध्यक्ष व पूर्व एमएलए पारुल साहू भाजपा में शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में छिंदवाड़ा जिला पंचायतत के उपाध्यक्ष अमित सक्सेना और सागर जिले की सुरखी से पूर्व विधायक पारुल साहू ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। छिंदवाड़ा के सौंसर में रहने वाले जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री व कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना के चचेरे भाई है। दीपक सक्सेना और उनके बेटे पहले की भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अमित सक्सेना का छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत प्रभाव बताया जाता है। ऐसे में छिंदवाड़ा में कांग्रेस का किला लगातार कमजोर होता जा रहा है।

आज सुबह प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री व न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के समक्ष पूर्व विधायक पारूल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष छिंदवाड़ा अमित सक्सेना ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

इसके साथ ही डॉ. प्रतीभा राजगोपाल, जनपद सदस्य गैरतगंज रिजवान खान, जनपद सदस्य बेगमगंज वीरेन्द्र सिंह यादव, जनपद सदस्य गैरतगंज दीपक धाकड़, जनपद सदस्य बेगमगंज सुरेश, देवेंद्र, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस कमेटी वीरेंद्र सिंह यादव, मध्यप्रदेश पुलिस कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष बल्लू यादव, यादव महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह यादव, रायसेन पसमांदा मुस्लिम समाज जिलाध्यक्ष अफरोज अली, वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा यादव बिट्टू, बेगमगंज युवा कांग्रेस ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष संदीप यादव, शासकीय महाविद्यालय छिंदवाड़ा पूर्व अध्यक्ष शाहिद खान सहित सरपंच, सरपंच प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सभी का स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्म, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश सह संयोजक संजय वर्मा एवं प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू उपस्थित रहे।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd