Home » हरियाणा: महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस दुर्घटना में 6 बच्चों की मौत; 15 बच्चे घायल, बस ड्राइवर फरार

हरियाणा: महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस दुर्घटना में 6 बच्चों की मौत; 15 बच्चे घायल, बस ड्राइवर फरार

हरियाणा महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत हो गई, वहीं 15 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना का कारण स्कूल बस का ओवरटेक बताया जा रहा है। महेंद्रगढ़ में ड्राइवर की गलती ने 6 बच्चों की जान लेली, वहीं 15 बच्चे घायल हो गए। यह दिल दहलाने वाला घटना गुरूनार सुबह का है। दरअसल, स्कूल बस ड्राइवर शराब के नशे में था। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने बस की चाबी उसे सौंप दी।

हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा कनीना स्कूल बस दुर्घटना की जानकारी के बाद घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों  को सांत्वना दी। बता दें, हादसे में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के भांजे पूर्व सरपंच संजय शर्मा के पुत्र का भी निधन हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, ‘हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने बच्चों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है।‘

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दुख जताया और कहा, ‘हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्कूल बस दुर्घटना में अनेक मासूम बच्चों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता एवं परिजनों को यह क्रूर आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायल हुए बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।‘

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर कहा, ‘हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस का दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद दुःखद है। मेरी संवेदनाएँ मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन के द्वारा घायल बच्चों को सहायता पहुँचाई जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।‘

By Anupam Tiwari

 

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd