Home » गणतंत्र दिवस 2024 : राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, कर्तव्य पथ पर अब दुनिया देखेगी सशक्त और सुदृढ़ भारत की ताकत

गणतंत्र दिवस 2024 : राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, कर्तव्य पथ पर अब दुनिया देखेगी सशक्त और सुदृढ़ भारत की ताकत

देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर आज 26 जनवरी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजपथ पर दूसरी बार तिरंगा फहराया। जिसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गयी और अब कर्तव्य पथ पर झांकियां शुरू हो गयी है। इस बार गणतंत्र दिवस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन चीफ गेस्ट है। इसके साथ ही 13 हजार स्पेशल गेस्ट भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बार 75वें गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ की जननी है।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में परेड की शुरुआत हो चुकी है, जो कि करीब 90 मिनट तक होगी। जिसमें 100 महिला म्यूजिशियन शंख, नगाड़े और पारंपरिक वाद्य-यंत्रों के साथ करेंगी। इसके साथ ही परेड में 1500 महिलाएं अपने पारंपरिक पहनावे में लोक नृत्य करेंगी। इस समारोह के दौरान रक्षा मंत्रालय एक स्मारक सिक्का और स्मारक टिकट जारी करेगा।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd