Home » गणतंत्र दिवस 2024: कर्तव्य पथ पर भव्य परेड़ का हुआ शुभारम्भ, टी-90 टैंक ने दी राष्ट्रपति को सलामी

गणतंत्र दिवस 2024: कर्तव्य पथ पर भव्य परेड़ का हुआ शुभारम्भ, टी-90 टैंक ने दी राष्ट्रपति को सलामी

देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर आज 26 जनवरी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजपथ पर दूसरी बार तिरंगा फहराया। जिसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गयी और अब कर्तव्य पथ पर झांकियां शुरू हो गयी है। इस बार गणतंत्र दिवस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन चीफ गेस्ट है। इसके साथ ही 13 हजार स्पेशल गेस्ट भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बार 75वें गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ की जननी है।

टी-90 टैंक ने दी राष्ट्रपति को सलामी

घुड़सवारों के दस्ते के बाद टी-90 टैंक से लेफ्टिनेंट फैज सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी दी। इस टैंक को भीष्म के नाम से भी जाना जाता है और ये भारतीय थल सेना का एक खतरनाक हथियार है, उसके पीछे भारतीय निर्मित नाग मिसाइल चल रही है।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। इमैनुएल मैक्रां गुरुवार को ही भारत पहुंच गए थे। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी, भारतीय लोगों, गणतंत्र दिवस की बधाई। आपके साथ खुश और गौरवान्वित हूं। चलिए उत्सव मनाते हैं।’

कर्तव्य पथ पर फ्रांस की सेना का कदमताल

भारत के सर्वोच्च सैन्य पदक विजेताओं के बाद अतिथि देश फ्रांस की सेना की टुकड़ी कदमताल कर रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 75 वे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd