Home » राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देंगे प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देंगे प्रधानमंत्री मोदी

सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई थी।
नई दिल्‍ली.
भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। भाजपा ने अपने सभी सांसदों से आज सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है। भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देंगे। बता दें, वर्तमान में संसद में बजट सत्र जारी है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई थी। पीएम मोदी आज इसी अभिभाषण के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।

कामकाज का विस्तार से जिक्र किया

संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र की शुरुआत के मौके पर लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्होंने लगभग 74 मिनट के संबोधन में सरकार के विजन और देश में बीते 10 साल की अवधि में हुए कामकाज का विस्तार से जिक्र किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र किया। इस पर सदन में मौजूद सदस्यों ने मेज थपथपाकर बयान का स्वागत किया।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd