Home » तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, India-Mauritius के संबंधों को मिलेगी और मजबूती

तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, India-Mauritius के संबंधों को मिलेगी और मजबूती

  • मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
  • राष्ट्रपति मुर्मु 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मॉरीशस की अपनी पहली तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मु 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की यात्रा भारत-मॉरीशस संबंधों के बीच एक नया मील का पत्थर साबित होगी। बता दें कि साल 2000 के बाद से मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वालीं द्रौपदी मुर्मु छठी भारतीय राष्ट्रपति हैं।

तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु 11 से 13 मार्च तक मॉरीशस की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वह मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ संयुक्त रूप से भारत समर्थित 14 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd