राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने मंगलवार को अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी बायोपिक फिल्म ‘मैं अटल हूं’ के कई पोस्टर का अनावरण कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की आधिकारिक रिलीज की तारीख की भी घोषणा की।
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा किया, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, “हार्ट ऑफ गोल्ड… मैन ऑफ स्टील… एक बहुमुखी कवि… नए भारत के पीछे दूरदर्शी। श्री अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी का गवाह बनें, #MainATALHoon 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में।”उन्होंने बताया’मैं अटल हूं’ 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
बता दें, निर्देशक रवि जाधव द्वारा निर्देशित, ‘मैं अटल हूं’ में त्रिपाठी ने तीन बार के दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन कहानी पर आधारित हो। जिन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। यह फिल्म ऋषि विरमानी और रवि जाधव द्वारा लिखी गई है जबकि संगीत सलीम-सुलेमान ने तैयार किया है।
हालाँकि, पहले यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी। आपको बता दें, अभिनेता पंकज त्रिपाठी के अलावा आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, अली फज़ल और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे।