नई दिल्ली। फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने की मांग कर रहे किसान अब केंद्रीय मंत्रियों की एक टीम के साथ बातचीत के बाद दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए केंद्र को मनाने के अपने प्रयासों को तेज करते हुए, किसानों के दिल्ली जाने के इरादे की घोषणा की है। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों की जवानों के बीच आज सुबह से जबरदस्त झड़प देखने को मिल रही है, जिसमें कई घायल भी हुए। सड़कों पर प्रदर्शनकारियों के आंदोलन के चलते आम लोगों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
किसान क्यों कर रहे हैं विरोध?
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के लिए कानून बनाने सहित अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए मार्च निकाल रहे हैं। वहीँ, एमएसपी की कानूनी गारंटी किसानों के विरोध का प्रमुख कारण है। इसके अलावा किसानों ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के साथ-साथ कृषि कर्ज माफी की भी मांग की है।
दिल्ली मेट्रो के 8 गेट किये बंद
- किसानों के दिल्ली मार्च के कारण मंगलवार को दिल्ली के आठ मेट्रो स्टेशनों के कई गेट बंद कर दिए गए।
- प्रभावित स्टेशनों में राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, उद्योग भवन, जनपथ और बाराखंभा रोड शामिल हैं।
- खान मार्केट मेट्रो स्टेशन का भी एक गेट मंगलवार को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया।
- गेट बंद होने के बावजूद, यात्री इन स्टेशनों पर प्रवेश और निकास के लिए अन्य गेटों का उपयोग कर सकते हैं।