कर्नाटक में प्रत्येक 5 वर्षों में सरकार बदलने का सिलसिला जारी है। यहां कि सभी 224 विधानसभा सीटों के रुझान आना जारी है। एक बार फिर कर्नाटक की जनता ने अपना 38 वर्षों का रिकार्ड जारी रखा है। पिछले चुनाव मे जहां बीजेपी की सरकार थी इस बार कांग्रेस बहुमत के साथ आ रही है। इसी बाच पीएम मोदी ने कांग्रेस को ट्वीट कर जीत की बधाई दी है।
रुझानों में कांग्रेस ने 50 सीटें जीत ली है जबकि 87 सीटों पर आगे भी चल रही है। वहीं भाजपा 21 सीट जीत गई है और 42 सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पिछड़ गई है। वहीं, जेडीएस केवल 22 सीटों पर आगे है।
कांग्रेस की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई
मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।