महीने पर पहले जारी सूची हो गई थी होल्ड, बीती देर रात प्रदेश प्रभारी ने जारी की सूची
भोपाल। कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की महीने भर पहले होल्ड की गई सूची में बदलाव कर बीती देर रात 52 जिला अध्यक्षों की सूची को जारी कर दिया गया है। एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी नीतिश गौर ने रविवार देर रात यह सूची जारी की है। सूची में भोपाल, इंदौर सहित आधा दर्जन से अधिक जिलों के अध्यक्षों को बदल दिया गया है।
अक्षय तोमर को भोपाल जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रजत पटेल को इंदौर, सचिन रजक को जबलपुर और पवन शर्मा को ग्वालियर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एनएसयूआई में 28 वर्ष तक के युवाओं को जिलाध्यक्ष बनाए जाने का नियम है, लेकिन कुछ जिला अध्यक्ष 30 वर्ष के भी हैं। एक महीने पहले जारी सूची को उम्र सीमा अधिक होने का हवाला देकर ही होल्ड किया गया था। इस नई लिस्ट में जबलपुर और ग्वालियर के जिलाध्यक्ष के नाम भी बदले गए हैं।
इस सूची में 28 से अधिक उम्र वालों को भी जगह मिली है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार प्रदेश के सीहोर, हरदा, अनूपपुर, सतना, नीमच के जिला अध्यक्षों की उम्र 30 वर्ष से अधिक बताई जा रही है।
NSUI president of half a dozen districts including Bhopal, Indore changed.