97
आतंकवादियों ने एक प्रवासी नागरिक अमृतपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
श्रीनगर। श्रीनगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आतंकवादियों ने आम लोगों पर फायरिंग की है। इसमें अमृतसर के रहने वाले एक व्यक्ति अमृतपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक अमृतपाल इस कदर घायल हुआ कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।