- दिल्ली में सोमवार से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
नई दिल्ली। दिल्ली वालों को झुलसाती गर्मी से राहत मिली है। वहीं, उमस ने एक बार फिर लोगों को परेशान कर रखा है। दिल्ली में सोमवार से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज भी अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में आज भी हो सकती है हल्की बारिश
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की उम्मीद है। दिल्ली के अलावा मौसम विभाग ने गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की आशंका जताई है। इन राज्यों के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।