भोपाल। गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं भाजपा ओ. वी. सी मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर द्वारा रविवार को झारखण्ड प्रदेश के भाजपा ओ.बी.सी मोर्चा के पदाधिकारियो के साथ गांव-गांव घर-घर चलो अभियान की तैयारी की वर्चअल समीक्षा की। वर्चुअल बैठक में राहुल नागर राष्ट्रीय संयोजक सोसल मीडिया भाजपा ओ. वी.सी मोर्चा भी झारखण्ड प्रदेश ओ. वी. सी नेतृत्व के साथ चर्चा की। झारखण्ड प्रदेश ओ.वी. सी मोर्चा के कुल 27 संगठनात्मक जिले है। यहा पर 513 मंडल कार्यरत है।
इस अभियान के लिये प्रदेश स्तरीय एवं जिला स्तरीय टोली गठित कर ली गई है। गाँव-गाँव घर-घर चलो अभियान का प्रारम्भ भाजपा के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल से प्रारम्भ होकर डॉ. अम्बडेकर जयंती 14 अप्रैल तक चलेगा। झारखण्ड प्रदेश का ओ.वी.सी मोर्चा 2000 गांवो मे यह अभियान पहुॅचेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर ने मोदी सरकार द्वारा अन्य पिछडा वर्ग के हित मे उठाए गए विभिन्न हितकारी कदमो एवं योजनाओ की जानकारी दी। गौर ने बताया कि अब हमारा राष्ट्रीय ओ.वी.सी आयोग (छठ) अव संवैधानिक संस्था है।
इस की अनुशंसा मान्य है मोदी सरकार ने क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख 1 कर दी है। झारखण्ड प्रदेश के भाजपा ओ.बी.सी अध्यक्ष अमर दीप यादव ने बताया कि अभियान के तहत राज्य एवं जिला स्तरीय तैयारियां कर ली गई है। वर्चअल बैठक में प्रदेश के 38 पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय मंत्री भाजपा ओ. वी. सी मोर्चा कृष्णा महतो भी उपास्थित रही।
MLA Krishna Gaur did a virtual review of the preparations for ‘Village-Village-Ghar-Ghar Chalo’ campaign.