Home » कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला सहित कई नेता भाजपा में शामिल, CM व नरोत्तम मिश्रा ने दिलाई सदस्यता

कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला सहित कई नेता भाजपा में शामिल, CM व नरोत्तम मिश्रा ने दिलाई सदस्यता

भोपाल। देशभर में लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं। मध्यप्रदेश में कल 19 अप्रैल को छिंदवाड़ा सहित छह लोकसभा सीटों में पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। लेकिन कांग्रेस को लगने वाले झटके समाप्त नहीं हो रहे हैं। आज शनिवार को शिवपुरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, जिला महामंत्री शिवपुरी सहित करीब सैकड़ा कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

आज सुबह प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में कांग्रेस के शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, मध्य प्रदेश कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री कांग्रेस शिवपुरी आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया संगठन (टीम कमलनाथ) गौरव शर्मा, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस अमित दांतरे, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष जुझारपुर अमर सिंह यादव, सेवादल कांग्रेस उपाध्यक्ष होशंगाबाद राहुल सिंह सहित कांग्रेस पार्षद, सरपंच-उपसरपंच और 100 से अधिक कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd