Home » बर्फ की पहाड़ियों पर चढ़ते दिखे किरेन रिजिजू, पहली बार लद्दाख में आयोजित हुआ खेलो इंडिया शीतकालीन खेल

बर्फ की पहाड़ियों पर चढ़ते दिखे किरेन रिजिजू, पहली बार लद्दाख में आयोजित हुआ खेलो इंडिया शीतकालीन खेल

गुलमर्ग में 21 फरवरी से 26 फरवरी तक खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है।
नई दिल्ली।
पहली बार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में ‘खेलो इंडिया शीतकालीन खेल’ का शुभारंभ हो गया है। वहीं, गुलमर्ग में 21 फरवरी से 26 फरवरी तक खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा। इस बात की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। शीतकालीन खेलों का प्रथम चरण पहली बार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 2 से 6 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। दूसरा चरण 21 से 25 फरवरी तक जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया वीडियो

केंद्रीय मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “शीतकालीन खेल और रोमांच महान आयोजन हैं। खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का चौथा संस्करण लद्दाख में शुरू हो गया है। दूसरा चरण 21-26 फरवरी तक गुलमर्ग में आयोजित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी जी ने खेलो इंडिया और फिट इंडिया के माध्यम से खेल और साहसिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया है। शुभकामनाएं !” इसके साथ ही, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बर्फ की पहाड़ियों पर चढ़ते दिख रहे हैं। उनके साथ वीडियो में और भी अन्य लोग नजर आ रहे हैं।

2020 में हुई थी शुरुआत

गौरतलब है कि खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स का पहला संस्करण 7 से 11 मार्च, 2020 तक गुलमर्ग में आयोजित किया गया था, जिसमें देश भर से 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। खेलो इंडिया का दूसरा संस्करण वर्ष 2021 में आयोजित किया गया था। हालांकि, 2023 में कोविड के कारण प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया था और बाद में, गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का तीसरा संस्करण 2023 में आयोजित किया गया। तीसरे संस्करण में देशभर के खिलाड़ियों, पर्यटकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित 2000 से अधिक प्रतियोगी शामिल हुए थे।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd