Home » किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष, जगदलपुर विधानसभा से पहली बार चुने गए विधायक

किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष, जगदलपुर विधानसभा से पहली बार चुने गए विधायक

छत्तीसगढ़ में बीजेपी किरण सिंह देव को नया भाजपा अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले राज्य में बीजेपी की कमान अरुण साव के पास थी। जिनकी अध्यक्षता में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। वर्तमान में किरण देव जगदलपुर से विधायक हैं, इससे पहले वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। 

किरण सिंह देव पहली बार के विधायक हैं। साथ ही वो संगठन और आरएसएस के करीबी माने जाते हैं। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक बैज भी बस्तर जिले से ही सांसद हैं। अब दोनों ही पार्टियों के प्रदेशाध्यक्ष बस्तर जिले से हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजनीतिक में बस्तर इलाके को काफी अहम माना जाता है।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd