Home » JP नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा- देश का हर नागरिक अबकी बार 400 पार का नारा लगा रहा

JP नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा- देश का हर नागरिक अबकी बार 400 पार का नारा लगा रहा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज को मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित च्शक्ति केन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलनज् को संबोधित किया। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से स्थानीय प्रत्याशी को विजयी बनाने के साथ देश भर में भाजपा को बड़े अंतर से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और अपने अपने बूथ पर शत प्रतिशत मतदान कराने की अपील की। सम्मेलन को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने भी संबोधित किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बहुत भाग्यशाली है क्योंकि ये उस राजनैतिक दल के कार्यकर्ता हैं, जिसके चेहरे पर चुनाव में उतरने से पहले ही जीत का आत्मविश्वास साफ झलक रहा है। भाजपा ने वो समय भी देखा है जब नामांकन पत्र भरते समय ही प्रत्याशियों के मन में अपनी जीत को लेकर संदेह रहता था और आज वो समय भी देख रहे हैं जब जीत की नहीं अपितु वोटों के अंतर की बात कर रहे हैं। हर कार्यकर्ता कह रहा है कि च्फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। इस सफलता के पीछे चार-चार पीढ़ियां खप गई हैं, उनका तप और परिश्रम है जिसका फल आज के कार्यकर्ताओं को मिल रहा है।

भाजपा ने वो समय भी देखा है जब लोग हार निश्चित होते हुए भी अपनी जमीनें बेचकर तब के जनसंघ की दीप को जलाए रखने के लिए चुनाव लड़ते थे और आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन ही अन्य पार्टियों की जनसभाओं से बड़ा होता है।

श्री नड्डा जी ने कहा कि भाजपा के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 400 पार करने का रिकॉर्ड बनाना है। आज भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई भी पार्टी अपने विचारों पर नहीं टिकी रही है। सोशलिस्ट पार्टी कैपिटलिस्ट बन गई, मध्यमार्गी लोग दक्षिणमार्गी हो गई लेकिन अकेली भारतीय जनता पार्टी है जिसने अगर अपनी उत्पत्ति के समय ही कहा था कि एक देश में दो निशान, दो विधान नहीं रहेंगे तो भाजपा ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, माननीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति के तहत 2019 में धारा 370 खत्म कर उसे पूरा भी किया है। ये भाजपा का वैचारिक प्रतिष्ठान है।

भाजपा की राम मंदिर बनाने की प्रतिज्ञा का उपहास उड़ाया जाता था, लेकिन 22 जनवरी 2024 को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की और भव्य राम मंदिर सबके सामने बन कर तैयार है।

श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में एकात्म मानववाद की विचारधारा का सृजन किया था। उसका भी उपहास उड़ाया गया, लेकिन 2014 में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने पर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की नीति पर चलते हुए अंत्योदय लागू कर एकात्म मानववाद को चरितार्थ किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा GYAN को लेकर आगे बढ़ी है। G अर्थात गरीब, Y अर्थात युवा, A अर्थात अन्नदाता और N अर्थात नारी शक्ति।

भाजपा ने तीन तलाक को समाप्त कर मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाया और उन्हें समाज के मुख्य धारा मे शामिल किया। तीन दशक से नारी शक्ति वंदन विधेयक संसद में रुका हुआ था, जिसे भाजपा ने संसद में तीन दिन में पास कराया। 2029 में 33 प्रतिशत बहनें संसद में और 2028 में मध्यप्रदेश की विधानसभा में चुन कर के आएंगी।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd