Home » जबलपुर में JP नड्डा ने कहा- शताब्दी की सबसे बड़ी महामारी में प्रधानमंत्री ने लोगों की जान और अर्थव्यवस्था दोनों को बचाया

जबलपुर में JP नड्डा ने कहा- शताब्दी की सबसे बड़ी महामारी में प्रधानमंत्री ने लोगों की जान और अर्थव्यवस्था दोनों को बचाया

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मध्यप्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर आज सुबह जबलपुर पहुंचे हैं। जबलपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। प्रबुधद्धजन सम्मेलन को संबोधित करने के बाद वे शहडोल जाएंगे और वापस जबलपुर आकर शक्ति केंद्र प्रमुख बूथ अध्यक्ष और त्रिदेव के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

जेपी नड्डा ने कहा कि शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी कोरोना महामारी में पाश्चात्य देश जब यह तय नहीं कर पा रहे थे कि जान को बचाएं कि अर्थव्यवस्था को बचाएं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ठोस निर्णय लिया और कहा कि जान है तो जहान है। प्रधानमंत्री जी ने भारत में कड़ा कदम उठाते हुए लॉकडाउन लगाया और लोगों की जान बचाई। इतना ही नहीं करीब दो माह के कड़े लॉकडाउन के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि जान भी है और जहान भी है, यानी कि लोगों की जान भी जरूरी है और अर्थव्यवस्था भी जरूरी है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के दो दमदार टीके भारत में निर्मित कराए और लोगों की जान बचाने के साथ अर्थव्यवस्था को भी आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत ही नहीं करीब एक सैकड़ा देशों को भी कोरोना का टीका देकर लोगों की जान बचाई है, जिनमें 48 देशों को तो भारत ने मुफ्त में टीका दिया है। पहले के शिक्षा मंत्रियों में इस बात का झगड़ा हो गया था कि वंदे मातरम गान होगा कि नहीं। आज मोदी जी ने नई शिक्षा नीति में कई बड़े बदलाव किए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जबलपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करने के बाद शहडोल जाएंगे और वहां दोपहर 2 बजे गांधी चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से श्री नड्डा वापस जबलपुर आएंगे और शाम 6 बजे स्थानीय शहीद स्मारक में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 7.10 बजे भाजपा कार्यालय रानीताल में जबलपुर क्लस्टर कोर कमेटी की बैठक लेंगे। शाम 8.20 बजे पदमश्री डॉ. एचसी डाबर के निवास पहुंचकर उनसे भेंट करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रबुद्धजन सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के साथ प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मिकी, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदू, अभिलाष पाण्डे, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे एवं पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd