Home » जेपी नड्डा गुजरात से बने राज्यसभा सांसद, सोनिया गांधी राजस्थान से निर्विरोध चुनी गयी, जानें लिस्ट में और कौन-कौन शामिल

जेपी नड्डा गुजरात से बने राज्यसभा सांसद, सोनिया गांधी राजस्थान से निर्विरोध चुनी गयी, जानें लिस्ट में और कौन-कौन शामिल

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मंगलवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं। तो वहीँ गुजरात से जेपी नड्डा को राज्यसभा सांसद बनाया गया। जारी सूची में बताया गया है कि राजस्थान से सोनिया गांधी के अलावा, भाजपा के चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ राज्य से उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुने गए है।

इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के तीन अन्य उम्मीदवारों को मंगलवार को गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। राज्य में राज्यसभा की चार सीटें खाली थीं और सत्तारूढ़ भाजपा के सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके साथ ही मध्य प्रदेश से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। इसमें भाजपा के एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया, बंशीलाल गुर्जर के नाम शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस से अशोक सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

कौन हैं 3 राज्यसभा सांसद जिनका कार्यकाल होगा ख़त्म?

राज्यसभा सदस्यों मनमोहन सिंह (कांग्रेस) और भूपेन्द्र यादव (भाजपा) का कार्यकाल 3 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। तीसरी सीट भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीना के विधायक चुने जाने के बाद दिसंबर में सदन से इस्तीफा देने के बाद खाली हो गई। राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के पास 115 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 70 सीटें हैं। राजस्थान को कुल 10 राज्यसभा सीटें आवंटित हैं। हालिया चुनाव नतीजों के बाद अब राजस्थान से राज्यसभा में कांग्रेस के छह सदस्य हैं, जबकि भाजपा के चार सदस्य हैं।

56 सीटों के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव 27 फरवरी को होंगे, क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित मौजूदा पदाधिकारियों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो जाएगा। रिक्तियों में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सहित नौ केंद्रीय मंत्रियों की सीटें भी शामिल हैं।

इन सीटों पर मतदान 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे होगी. स्थापित परंपरा के अनुसार, जहां मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, वहीं मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से होगी. जहां 50 सदस्य 2 अप्रैल को सेवानिवृत्त होते हैं, वहीं छह सदस्य 3 अप्रैल को सेवानिवृत्त होते हैं।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd