237
जगदगुरु रामभद्राचार्य की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, जगदगुरु हाथरस जनपद के लालपुर गांव में राम कथा कर रहे थे आज सुबह अचानक जगदगुरु के सीने में दर्द हुआ और तबियत बिगड़ती चली गई। उनकी तबीयत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। हालांकि, उनकी हालत अभी स्थिर है और इलाज चल रहा है अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है पहले उनको उचित उपचार दिया जा रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है…