Home » इसरो ने आदित्य एल1 की जारी की तस्वीरें, भारत का सौर मिशन इस दिन होगा लांच

इसरो ने आदित्य एल1 की जारी की तस्वीरें, भारत का सौर मिशन इस दिन होगा लांच

भारत की अंतरिक्षयान एजेंसी इसरो चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब जल्द ही सौर मिशन लांच करने जा रहा है। इसके लांच से पहले इसरो ने आदित्य एल1 की कुछ तस्वीरें साझा की है। जिसमें देखा जा सकता है आदित्य एल1 लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इसे सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के L1 बिंदु के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा। यह सोलर कोरोना के दूरस्थ अवलोकन और सोलर एयर के इन-सीटू अवलोकन प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर है। बता दें, लैग्रेंज पॉइंट अंतरिक्ष में स्थित वे स्थान हैं जहां सूर्य और पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्तियां आकर्षण और प्रतिकर्षण के उन्नत क्षेत्रों का निर्माण करती है।

जानकारी के मुताबिक, इसरो द्वारा 2 सितंबर, 2023 को सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से अपने सूर्य मिशन आदित्य-एल1 लॉन्च किया जाएगा। सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष-आधारित मिशन होगा। जिसे भारतीय वेधशाला- पीएसएलवी-सी57 रॉकेट से लांच किया जाएगा। इसके अलावा बेंगलुरु में यूआर राव सैटेलाइट सेंटर द्वारा विकसित उपग्रह इस महीने की शुरुआत में आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के इसरो के स्पेसपोर्ट लाया गया था।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd