49
- भारतीय अंतरिक्ष उद्योग प्राइवेट कंपनियों को दे रहा अवसर।
- 2040 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने का उद्देश्य।
कोच्चि। इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष उद्योग विकास के नए क्षेत्र के रूप में देश में प्राइवेट क्षेत्र को अद्भुत अवसर मुहैया करा रहा है। सोमनाथ ने एनईएसटी समूह की कंपनी एसएफओ टेक्नोलॉजीज की कार्बन कटौती पहल का अनावरण करने के बाद शनिवार को ये बातें कहीं। एनईएसटी समूह की पहल संयुक्त राष्ट्र के 2035 तक कार्बन उत्सर्जन में 50 प्रतिशत की कमी और 2040 तक शून्य उत्सर्जन हासिल करने के उद्देश्य के अनुरूप है। एसएफओ टेक्नोलॉजीज का इसरो के साथ घनिष्ठ संबंध रहा है।