Home » भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को उसके घरेलू मैदान पर 3-0 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को उसके घरेलू मैदान पर 3-0 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपना अजेय क्रम जारी रखते हुए यहां मेजबान टीम पर 3-0 से आसान जीत दर्ज की। शुक्रवार रात विजेता टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (दूसरे मिनट), अभिषेक (13वें मिनट) और सुमित (30वें मिनट) ने गोल किए। भारतीयों ने आक्रामक शुरुआत की और शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया, जिसे हरमनप्रीत ने शक्तिशाली ड्रैगफ्लिक से गोल में बदलकर बढ़त बना ली।

पहले क्वार्टर में कुछ ही मिनट बचे थे, अभिषेक ने आक्रामक रुख का भरपूर फायदा उठाया और दक्षिण अफ्रीका के गोलकीपर को छकाकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। दूसरे क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका के कई हमलों के बावजूद, भारत की रक्षापंक्ति ने संयम बनाए रखा और क्लीन शीट बनाए रखने के अपने दृढ़ संकल्प पर कायम रही।

हाफ टाइम के ठीक पहले, सुमित एक और फील्ड गोल करने में सफल रहे और भारत ने 3-0 की आरामदायक बढ़त ले ली। छोर बदलने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तत्परता दिखानी शुरू की, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति को तोड़ने में नाकाम रही। तीसरे क्वार्टर में दोनों तरफ से काफी एक्शन देखने को मिला, लेकिन दोनों तरफ से गोल नहीं हो सके। खेल के अंतिम 15 मिनट में दक्षिण अफ्रीका ने गोल की तलाश जारी रखी, लेकिन भारत ने खतरे को टालने के लिए सर्कल में अपनी पकड़ बनाए रखी। इसके बाद भारत रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd