Home » उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा गर्मी, प्रयागराज में 47 डिग्री से ऊपर पारा! अगले 3 दिन लू का रेड अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा गर्मी, प्रयागराज में 47 डिग्री से ऊपर पारा! अगले 3 दिन लू का रेड अलर्ट जारी

  • मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश को अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।
  • राज्य में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

नई दिल्ली। उत्तर भारत भीषण गर्मी से जूझ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अपनी ताजा भविष्यवाणी में उत्तर भारत के लिए फिर से हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान एक बार फिर 47 डिग्री को छू सकता है। यहां भी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन ने भी कहा है कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा गर्मी रहेगी।

उत्तर प्रदेश के ये इलाके सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में सात स्थानों पर सोमवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा तक पहुंच गया है।जिसमें प्रयागराज 46।3 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके बाद प्रदेश के वाराणसी शहर में तापमान 45।3 दर्ज किया गया। कानपुर और हमीरपुर में भी तापमान 45 के पार रहा।

3 दिन के लिए रेड अलर्ट जारी

इसके बाद स्थिति और भी बदतर होगी। 12 जून से 14 जून के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इन दिनों पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के कुछ स्थानों पर भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 3 दिन के दौरान अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद कोई खास परिवर्तन होने की संभावना है। वहीं, 5 दिन न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd