Home » भारत में लंबे समय तक चलेगी हीटवेव, अप्रैल से जून के बीच तपेगा देश का 85% हिस्सा

भारत में लंबे समय तक चलेगी हीटवेव, अप्रैल से जून के बीच तपेगा देश का 85% हिस्सा

  • पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है।

नई दिल्ली। आने वाले दिनों में आपको भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 2024 के गर्मियों के मौसम (अप्रैल से जून) के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा।

2016 के बाद से बढ़ी हीटवेव

भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वानुमान जताया है कि अप्रैल से जून तक देश का 85% हिस्सा हीटवेव (जबरदस्त गर्मी) के कई दौर देखेगा। इससे तापमान सामान्य से 5 डिग्री या इससे भी ज्यादा रह सकता है। 2023 में यह आंकड़ा 60% तक था। अगले हफ्ते से ही तापमान 2 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

सबसे ज्यादा असर राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में नजर आएगा। इस दौरान लू का एक दौर भी लगातार 20 दिन चल सकता है। इससे पहले लू का सबसे लंबा दौर 31 मई से 20 जून 2023 को बना था तब पूर्वी उप्र, ओडिशा, झारखंड में लगातार 21 दिन लू चली थी।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd