- पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का सिलसिला जारी रह सकता है।
- गुजरात एवं राजस्थान से होकर आने वाली गर्म हवा ने 17 मार्च से दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य राज्यों को भी चपेट में ले लिया।
नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में अभी गर्मी के तेवर में नरमी के कोई संकेत नहीं हैं। भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने रेड अलर्ट की स्थिति को अगले पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया है। पश्चिम-उत्तर की तरफ से लगातार आ रही शुष्क हवा को देखते हुए माना जा रहा कि सप्ताह भर तक ऐसी ही स्थिति बन रह सकती है।
ऐसे में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का सिलसिला जारी रह सकता है। स्थानीय कारणों से हरियाणा एवं दिल्ली के कुछ स्थानों पर सोमवार को हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन इससे अधिकतम तापमान पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा।
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का कहर जारी
असर मध्य प्रदेश तक देखा जा रहा है। अधिकतम तापमान में गिरावट के संकेत नहीं है। यहां तक कि अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
अधिकतम तापमान में कोई राहत नहीं
मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली के आसपास 20 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चली। जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, एयरपोर्ट, आयानगर एवं हरियाणा के झज्जर, गुरुग्राम, फरुखनगर के कुछ स्थानों में हल्की वर्षा भी हुई, किंतु उससे अधिकतम तापमान में कोई राहत नहीं मिल पाई।
पूर्वी हिस्से में प्री-मानसून वर्षा
यह उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ना जारी रखेगा। धीरे-धीरे तेज होता जाएगा। 24 से 25 मई के बीच बंगाल की खाड़ी में 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसे देखते हुए मछुआरों को समुद्र से शीघ्र लौट आने की सलाह दी गई है।
आगे बढ़ा मानसून
अगले दो दिनों में दक्षिण-पूर्व के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। केरल, तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश की स्थितियां बनी हुई हैं।