मुंबई। कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फणडवीस ने उनका पार्टी में स्वागत किया। जिसके बाद अब चव्हाण 14 फरवरी को अपना राज्यसभा नामांकन दाखिल करेंगे।
चव्हाण ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पूर्व कांग्रेस नेता कथित तौर पर राज्य में सबसे पुरानी पार्टी के फैसलों से नाखुश थे। चव्हाण ने एक बयान में कहा, मैं 12/02/2024 दोपहर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपता हूं। उन्होंने सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया।