Home » पूर्व रक्षामंत्री का बेटा अनिल एंटनी भारतीय जनता पार्टी में शामिल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिलाई सदस्यता

पूर्व रक्षामंत्री का बेटा अनिल एंटनी भारतीय जनता पार्टी में शामिल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिलाई सदस्यता

भाजपा के स्थापना दिवस में बीजेपी के लिए बड़ी खुशखबरी है, वहीं कांग्रेस को एक औऱ बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा की सदस्यता दुलाई। इस दौरान केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन भी मौजूद थे। गौरतलब है कि एंटनी ने बीबीसी के डॉक्यूमेंट्ररी का विरोध किया था। और तभी से काग्रेस से बाहर हो गए थे। केरल में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

जनवरी में दिया था कांग्रेस से स्थापना

ये भी पढ़ें:  मोदी मैजिक के आगे नहीं चला जादूगर गहलोत का जादू, भाजपा ने 115 सीटों से हासिल की जीत, 70 पर सिमटी कांग्रेस

अनिल एंटनी ने 2002 गुजरात दंगों और पीएम मोदी आरोप पर बनी बीबीसी की डॉक्युमेंट्री का विरोध किया था। तभी जनवरी में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस का साथ छोडने के बाद उन्होंने पार्टी के नेताओं पर धमकाने का आरोप लगाए थे। उन्होंने इस्तीफा देते समय पत्र में लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर कांग्रेस पर हमला बोला था।

काग्रेस नेता मानते हैं एक परिवार के लिए काम करना उनका धर्म

बीजेपी में शामिल होते ही अनिल एंटनी ने काग्रेस पर तंज कसा और कहा कि आज कांग्रेस के कई नेता मानते हैं कि एक परिवार के लिए काम करना उनका धर्म है जबकि मेरा मानना है कि देश के लिए काम करना मेरा धर्म है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ये मेरा विश्वास है कि धर्मो रक्षति रक्षितः. लिए काम करना मेरा धर्म है।

@piyushgoyalakantonyanilantonyBBCBJPBJPSthapanaDiwasCongresskeralabjppmmodi

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd