प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं का पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामने का सिलसिला लगातार चल रहा है। आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व विधायक और विदिशा के जिला अध्यक्ष सहित कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मंत्री और न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने टीकमगढ़ के पूर्व कांग्रेस विद्यायक दिनेश अहिरवार, विदिशा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कटारे, कैलाश द्विवेदी पूर्व मंडी उपाध्यक्ष (सत्यव्रत चतुर्वेदी के बहनोई) छतरपुर, श्रीमती तुलसी अनुरागी जनपद अध्यक्ष गौरिहार सहित कांग्रेस के आशीष द्विवेदी, अनिल दीक्षित भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता श्री रघुनंदन शर्मा भी उपस्थित थे।