Home » पूर्व CM शिवराज सिंह ने पौधरोपण संकल्प के तीन वर्ष पूरे कहा- जन आंदोलन बनता जा रहा पौधा लगाना

पूर्व CM शिवराज सिंह ने पौधरोपण संकल्प के तीन वर्ष पूरे कहा- जन आंदोलन बनता जा रहा पौधा लगाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी पर्यावरण सम्मेलन में शामिल

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के पौधरोपण संकल्प को तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। तीन वर्ष पहले 19 फरवरी 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटम में मां नर्मदा के उद्गम स्थल के पास दो पौधे रोपकर प्रतिदिन कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था। कोराना काल में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के इस संकल्प को नहीं डिगा सका। शिवराज सिंह चौहान आज भी प्रतिदिन पौधा लगा रहे हैं। तीन वर्ष के 1095 दिनों में उन्होंने करीत तीन हजार से अधिक पौधे रोपे हैं।

शिवराज सिंह चौहान के पौधरोपण संकल्प को तीन वर्ष पूरा होने पर आज दोपहर भोपाल के रवीन्द्र भवन में पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया है। पर्यावरण सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित कई पर्यावरण विद सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। आज पर्यावरण सम्मेलन से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व अन्य व्यक्तियों के साथ शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट पार्क में 108 पौधे रोपे। स्मार्ट पार्क में पौधा लगाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पौधरोपण का मेरा संकल्प आज जन आंदोलन बन गया है। राष्ट्रपति से लेकर जन सामान्य तक ने पौधे लगाए हैं। यह अभियान अब जन आंदोलन बनता जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कम से कम जन्मदिन, शादी की वषज़्गांठ, बेटा-बेटी के जन्मदिन या माता-पिता की पुण्य स्मृति पर पेड़ लगाएं। हर विशेष अवसर पर पेड़ लगाना चाहिए। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के प्रमुख कमलेश दाजी, पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल सहित कई नेता मौजूद रहेंगे। 1095 दिन में 3238 पौधे लगाए। अंकुर अभियान के तहत लाखों लोगों ने पौधा रोपण किया।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd